फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करमैनी-बेलौली बांध पर रेनकट बाढ़ बचाव के इंतजाम नाकाफी

Mon, 23 Jun 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
करमैनी बेलौली तटबंध पर बना रेन कट
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के उत्तरी कछार में स्थित 19.2 किमी लंबे करमैनी बेलौली बांध पर अभी भी कई स्थानों पर रेनकट और रैटहोल मौजूद है। जिनकी मरम्मत अभी तक नहीं कराई गई है। वर्षा शुरू होने का समय करीब है। उसके बावजूद ड्रेनेज खंड व स्थानीय प्रशासन के द्वारा गंभीरता नहीं बरती जा रही है। बांध की सुरक्षा को लेकर ड्रेनेज खंड के द्वारा किए गए इंतजाम नाकाफी दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल के कछार क्षेत्र में राप्ती नदी बहती है। यहीं पर करमैनी बेलौली बांध बनाया गया है। करमैनी, नौगों, बेलौहा आदि गांव के पास रेनकट भरे गए है, लेकिन बेलौली और थरौली गांव के मुख्य मार्गों के किनारे जगह-जगह सड़क के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिसको अभी तक नहीं भरा जा सका है।
बाढ़ चौकियां भी अभी तक पूरी तरह से सक्रिय नहीं है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। पिछले एक माह में दो बार डीएम आलोक कुमार बांध का जायजा ले चुके है, उसके बावजूद अभी भी बांध की सुरक्षा चुस्त दुरुस्त नहीं है। लोगों का कहना है कि तेज वर्षा के समय में बांध के क्षतिग्रस्त होकर टूटने का खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें