फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ओले के साथ हुई बारिश, खुले में रखे अनाज भीगे

Tue, 08 Apr 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बारिश आने के बाद अपने गेहूं को सहेजते हुए किसान 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी धनघटा । जिले के महुली क्षेत्र के गांवों में मंगलवार की रात में एकाएक बारिश हुई और ओले भी पड़ने लगे। इसके चलते किसानों का गेहूं भीग गया। वहीं जिन किसानों के गेहूं की फसल अभी खेत में है, उनकी फसल भी नुकसान हो हुआ। कुछ गेहूं गिर गया, जबकि कुछ गेहूं पूरी तरह से भीग गया है। उसको काटने के लिए दो दिन इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के झिंगुरापार, मुकुंदपुर, नटवा, हटवा, तरयापार, भैसहियां, मुखलिसपुर, महुली, बारीडीहा, सुक्खीपुर आदि गांवों में अचानक रात साढ़े सात बजे के करीब मूसलाधार बारिश शुरु हो गई। इस दौरान कटी हुई फसल के साथ खेत में खड़ी फसल को भी नुकसान हुआ। बारिश होते ही कंबाइन संचालक अपनी मशीनों को लेकर गंतव्य को चले गए। तरयापार निवासी दिलीप गुप्ता अपना खेत कटवा रहे थे। इसी दौरान बारिश आई और उनका गेहूं भीग गई।
विज्ञापन

फिलहाल इस बारिश से किसानों के अरमानों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। देर रात तक मौसम खराब ही था। जबकि जिले के अन्य भागों में मौसम सामान्य रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें