फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जल भराव, मुश्किल में राहगीर

Sat, 16 Jul 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
सड़क परपानी लगा। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है वहीं किसानों के चेहरे खिल गए हैं। जिन किसानों ने अभी तक रोपनी नहीं की थी, वह बारिश होने के साथ ही रोपनी में जुट गए हैं। दूसरी तरफ शहर में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है। साथ ही सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई है, इससे राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी दफ्तरों, स्कूल परिसरों में भी जल भराव हो गया है।   
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम को जहां बारिश हुई थी वहीं शनिवार को अपराह्न तीन बजे झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। उमस भरी गर्मी के चलते कई लोग बारिश में भीगते देखे गए, दूसरी तरफ शहर में विद्युत वितरण खंड कार्यालय, लोक निर्माण  विभाग के डाक बंगला के सामने, गोलाबाजार, बंजरिया रोड, मोती नगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  परिसर, जूनियर हाईस्कूल परिसर आदि स्थानों पर भारी जल जमाव हो गया। नालियां  जाम होने के कारण नालियों का गंदा पानी भी सड़क तक पसर गया, जिससे आने  जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चूंकि शहर के कई हिस्सों  में अभी भी नालों का निमार्ण कार्य चल रहा है, ऐसे में समस्या और गंभीर हो  गई है। यही नहीं सरकारी कार्यालयों के परिसरों में भी जल जमाव के कारण  आने-जाने वाले परेशान दिखे। हालांकि किसानों के लिए यह बारिश कई मायने में  लाभदायी साबित हुई। जिन किसानों ने अभी तक धान  की रोपाई नहीं की थी, वह रोपने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें