फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसे मेघ

विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में लगा बारिश का पानी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

- शहर में भारी जलभराव, कीचड़ से सराबोर हुई सड़कें
- कार्यालयों व स्कूल परिसरों में लगा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कई दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को रविवार की शाम से शुरू हुई बारिश से राहत मिल गई है। इसके साथ ही किसानों के चेहरे भी खिल गए है। जिन किसानों की बेहन तैयार हो गई है वह धान की रोपाई में जुट गए हैं। दूसरी तरफ बारिश के कारण शहर में कई जगहों पर जलभराव भी हो गया है। सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई है जिससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार की रात से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो सोमवार को दिनभर जारी रहा। इसके कारण कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। बारिश से सबसे ज्यादा फायदा किसानों को हुआ है। जिन किसानों के धान की बेहन तैयार हो गई है वह सुबह से ही धान की रोपाई में जुट गए हैं। किसानों का कहना है कि अच्छी बारिश से रोपाई में सहूलियत मिल गई है। किसान राधेश्याम, पन्ने लाल आदि ने कहा कि अच्छी बारिश होने से सिंचाई करने से फुर्सत मिल गई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की बेहन अभी तैयार नहीं है, उन्हें भी फायदा हुआ है, क्योंकि अब बेहन की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ तेज बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में पानी भर गया है। स्थिति यह है कि जिला अस्पताल गेट, सीएमओ दफ्तर के गेट, बीएएस कार्यालय परिसर, मोतीनगर आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सोमवार को स्कूल खुले रहे। बारिश के कारण स्कूल के परिसरों में भी पानी भर गया। इसमें जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, प्राथमिक विद्यालय पटखौली आदि में पानी लगा रहा। बच्चों को इससे काफी दिक्कतें हुई। सड़कों पर कीचड़ होने के कारण लोगों परेशानी उठानी पड़ी। पैदल जाने वाले के कपड़े कीचड़ के कारण खराब हो गए। ऐसे ही स्थिति नाथनगर, मुखलिसपुर, महुली, धनघटा, बखिरा, मेंहदावल, नंदौर, धर्मसिंहवा, सेमरियावां आदि क्षेत्रों में भी रहा। इन स्थानों पर भारी जल जमाव देखने को मिला। इन कस्बों में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें