फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में छापा

Tue, 18 Apr 2017 11:42 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय पर छापे के दौरान भगदड़ मच गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दलालों की धरपकड़ के लिए एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी की। इस कार्रवाई से भगदड़ मच गई और कोई भी दलाल पकड़ में नहीं आया। कार्रवाई से करीब आधे घंटे तक कार्यालय से लेकर बाहर तक सन्नाटा पसर रहा।एसडीएम उमेशचंद निगम और सीओ उत्तम सिंह मंगलवार को तहसील दिवस में मौजूद रहकर फरियाद सुन रहे थे।
विज्ञापन


उसी दौरान कोतवाल कमला यादव ,एसएसआई महेंद्र चतुर्वेदी के साथ वहां पहुंच गए। जहां से एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम एआरटीओ कार्यालय पर दलालों की धरपकड़ के लिए पहुंच कर छापेमारी की। इधर रास्ते से ही पुलिस और एसडीएम की गाड़ी देख कर बाहर खड़ी भीड़ भाग गई। पुलिस टीम के हाथ एक भी दलाल नहीं आए। छापेमारी के बाद कार्यालय परिसर से लेकर बाहर तक सन्नाटा पसर गया।

एसडीएम ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि एआरटीओ कार्यालय में दलाल सक्रिय हो गए हैं। उनकी धरपकड़ के लिए संगठित तरीके से छापेमारी की गई, लेकिन दलाल पहले ही भाग गए थे। आगे फिर छापेमारी की जाएगी। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि बस्ती एआरटीओ कार्यालय में यहां से पहले छापेमारी हुई  थी। ऐसा लगता है कि वहां से यहां सूचना पहुंच गई। जिसकी वजह से सभी दलाल पहले ही  भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें