फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रजिस्ट्री ऑफिस व अस्पताल में मारा छापा, भागे दलाल

Fri, 26 Jul 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल के एसडीएम, तहसीलदार और सीओ की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- सरकारी कार्यालय में दलालों के सक्रिय होने की मिल रही थीं शिकायतें

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। सरकारी कार्यालय में दलालों के सक्रिय होने की मिल रही शिकायतों पर एसडीएम ने बृहस्पतिवार को रजिस्ट्री कार्यालय पर छापा मारा। हालांकि दलाल मौके से भाग निकले।

मेंहदावल तहसील क्षेत्र के सरकारी कार्यालय में अक्सर दलालों के सक्रिय होने की सूचना तहसील प्रशासन को मिल रही थी। कई बार कार्यालय के अधिकारियों को इसकी हिदायत भी दी गई थी, लेकिन इस पर लगाम नहीं लग रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर मेंहदावल के एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने तहसीलदार आनंद ओझा, सीओ मेंहदावल केशवनाथ, एसओ मेंहदावल रामकृपाल सिंह के साथ दोपहर एक बजे रोडवेज के पास स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में छापा मारा। छापा मारने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। वहां उपस्थित कुछ दलाल मौका पाकर भाग गए।
विज्ञापन


उसके बाद में एसडीएम ने रजिस्ट्री कार्यालय के उपस्थित रजिस्टर को मंगाया और वहां मौजूद कर्मचारियों की उपस्थिति को देखा। इसके बाद सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी स्थित में किसी भी तरह का बाहरी व्यक्ति नहीं दिखना चाहिए।

इसके बाद टीम मेंहदावल सीएचसी पहुंची। वहां भी टीम ने अस्पताल परिसर की सघन जांच की। हालांकि जांच के दौरान यहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें