फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने दिया धरना

Fri, 26 Jul 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री को संबोधित 23 सूत्री मांगपत्र डीआईओएस को सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश व्यापी आंदोलन के प्रथम चरण में पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान 23 सूत्री मांग पत्र डीआईओएस को सौंपा।

जिलाध्यक्ष हरिबख्श सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली से हमारे शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित होगा और यह उनके जीवन को स्थायित्व प्रदान करेगा। हमारी अन्य मांगें भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं, जो शिक्षकों की भलाई और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक हैं।
विज्ञापन


वहीं उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि इस आंदोलन का उद्देश्य शिक्षकों की मांगों को पूरा करने के साथ-साथ जनपदीय समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करना है। शिक्षा व्यवस्था के सुधार और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह आंदोलन आवश्यक है।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली से शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित होगा और चिकित्सा सुविधा से उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि इस समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता पुरानी पेंशन है, जिसकी बहाली सबसे पहले होनी चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व जिला मंत्री अवध नारायण मिश्र, पूर्व कोषाध्यक्ष जहांगीर अंसारी, सुरेंद्र चौबे, रघुविंद कुमार, जिला मंत्री मनोज कुमार मिश्रा, रवि प्रकाश सिंह, मंडलीय मंत्री वित्तविहीन शिक्षक संघ ब्रह्मदेव सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें