- बखिरा के सई लंगडी व कदमा गांव में की कार्रवाई
- 83 हजार रुपये की राजस्व की वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बिजली निगम व प्रवर्तन दल की टीम ने बखिरा के सई लंगडी व कदमा गांव में छापा मारा। इस दौरान चोरी से एसी चला रहे तीन लोगों को पकड़ा। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। जांच के दौरान छह उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया। मौके पर 83 हजार रुपये की राजस्व की वसूली हुई।
वहीं नौ उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया है। टीम में प्रवर्तन दल के हरीश मिश्रा, उपखंड अधिकारी बेचन प्रसाद, अवर अभियंता मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता पीके गुप्ता ने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जो लोग बिजली चोरी में पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ केस दर्ज होगा। निगम लगातार अभियान चला रहा है।