रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र के गागरगाड में चल रही प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। इसमें फाइनल मुकाबला गागरगाड और सैफाबाद के बीच खेला गया। गागरगाड की टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया।
सैफाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर के मैच में 93 रन बनाकर गागरगाड को जीत का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गागरगाड की टीम नौ ओवर तीन गेंद में राहुल यादव और अजय यादव की जोड़ी की बदौलत गागरगाड ने मैच जीतकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राहुल को मैन आफ द मैच और मैन आप द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि खेल को खेल की भावना से देखा जाए, खेल से शारीरिक मानसिक विकास होता है। अच्छी स्पर्धा बन खिलाड़ी जिला प्रदेश और देश में नाम रोशन करेंगे।
इस मौके पर बाबूराम शर्मा, अंकित शर्मा, विकास शर्मा, रमाकांत चौधरी, रामशंकर, विजय, दीपक यादव, हरिराम, पप्पू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।