बेलहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरडोभा में बृहस्पतिवार को प्राथमिक विधालय अमरडोभा में कोटे के दुकान को लेकर खुली बैठक थी। ग्रामीणों के हंगामे के चलते बैठक स्थगित कर दी गई।
दुकान के चयन के लिए नमित अधिकारी एडीओ पंचायत पंकज सिंह, एडीओ आईएसबी सुनीता मिश्रा, सचिव अनूप कुमार, एनआरएलम पुनीत कुमार प्राथमिक विद्यालय अमरडोभा पहुंचे। जहां चयन की कार्रवाई शुरू हुई। ग्राम पंचायत अधिकारी अनूप कुमार ने कहाकि पहले समूह की महिलाओं को वरीयता दी जाएगी जो समूह आवेदन करना चाहें वह लोग अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत करें।
एक समूह की महिला ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया। जिसको लेकर दूसरे पक्ष के लोग एवं ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि आमजन मानस से कोटे का चयन किया जाए। इसी को लेकर अधिकारी एवं ग्रामीण के बीच असमंजस नहीं बन सका और ग्रामीणों ने खुलकर विरोध किया। जिससे अधिकारी हताश होकर चयन प्रक्रिया स्थगित कर दिए।
दूसरे पक्ष के लोगों ने मौजूद अधिकारी को खंड विकास अधिकारी के नाम से लिखित पत्र देकर मांग की है कि आमजन मानस से कोटे की दुकान का चयन कराया जाए। जिसको लेकर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि पत्र उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। जैसा निर्देश होगा उसके अनुसार कोटे का चयन किया जाएगा। फिलहाल चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई।
इस दौरान ग्राम प्रधान महेश लोधी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विमल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।