फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीखी नोकझोंक के बीच स्थगित हुई कोटा चयन की प्रक्रिया

Fri, 20 Jun 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अमरडोभा गांव में कोटा चयन को लेकर हुई बैठक में अ​​धिकारियों के सामने हंगामा करते लोग
विज्ञापन
लोहरौली/बेलहर। बेलहर विकास खंड के ग्राम पंचायत अमरडोभा में सरकारी राशन की दुकान के चयन के लिए आयोजित खुली बैठक तीखी नोकझोंक के बीच स्थगित हो गई। मौके पर उपस्थित पुलिस बल ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। हंगामे के कारण नए कोटे का चयन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

बेलहर विकासखंड में स्थित ग्राम पंचायत अमरडोभा में शुक्रवार को सरकारी राशन दुकान के चयन के लिए खुली बैठक प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में ब्लाक अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल तैनात थे। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी अनुज कुमार के साथ ही ब्लाॅक से एडीओ अवधेश कुमार दुबे के साथ पुनीत व अन्य अधिकारीगण आए थे। इस दौरान अधिकारियों ने आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हो सके। आपसी सहमति न बन पाने के कारण हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। अमरडोभा गांव की राशन दुकान पहले से निरस्त है। वर्तमान में दूसरे गांव पिपरा में अटैच है। इसी कारण नई दुकान के चयन के लिए बैठक बुलाई गई थी। बैठक में दो मुख्य मुद्दे थे। पहला यह कि वोटिंग द्वारा चयन प्रक्रिया को पूरा किया जाए। वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को दुकान का आवंटन किया जाए। इस बात को लेकर दोनों पक्ष अ- वोटिंग द्वारा चयन प्रक्रिया हो वहीं दूसरे पक्ष ने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को दुकान आवंटन की बात करने पर अड़े रहे।
इस दौरान दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हंगामा भी होने लगा। इसके चलते अधिकारियों ने बिना कोटा चयन किए हुए ही बैठक को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें