- जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला उद्योग बंधु समिति एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपायुक्त उद्योग ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना की प्रगति के संबंध में समिति को अवगत कराते हुए बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रगति सी श्रेणी में है। सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अन्तर्गत प्राप्त एमओयू एवं जीबीसी के लिए तैयार प्रस्तावों पर गहन समीक्षा की गयी। उद्यमी मित्र को निर्देशित किया गया कि समस्त प्राप्त एमओयू का निरीक्षण कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उत्तर प्रदेश इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने अवगत कराया कि औद्योगिक क्षेत्र में हाईवे से सटे सर्विस लेन के करीब एनएचएआई द्वारा निर्मित नाला साफ नहीं किया गया, जिससे काफी परेशानी होती है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिवशंकर विश्वकर्मा, विनित चड्ढा, अमित जैन, रितेश सिंह व अन्य उपस्थित रहे।