फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल लेने के दौरान नोकझोंक, मारपीट

विज्ञापन
पीड़ित युवक
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर के रोडवेज के समीप स्थित तिराहे के पास पेट्रोल पंप पर तेल लेने के दौरान एक युवक से दूसरे युवक की नोकझोंक हो गई। लोगों ने मामला शांत कराया। युवक जब पेट्रोल लेकर घर निकलने लगा तो एक दर्जन युवकों ने राॅड व डंडा लेकर उस पर हमला कर दिया। इसमें युवक घायल हो गया। उसने इसकी सूचना डायल -112 पर दी। घटना को लेकर बिच्छू गैंग के गुर्गों की लोग चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल तहसील मार्ग पर स्थित तिराहे के पास पेट्रोल पंप पर तेल भराने के लिए काफी भीड़ लगी हुई थी। इसमें धर्मसिहवा थाना क्षेत्र का एक युवक पेट्रोल लेने के लिए लाइन में लगा था। इसी दौरान बगल में खड़े एक बाइक सवार से उसका विवाद हो गया। वहां खड़े लोगों ने दोनों पक्ष को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र का युवक जब बाइक में तेल लेकर तिराहे पर पहुंचा। तभी घात लगाए एक दर्जन युवकों ने उस पर लाठी डंडा और रॉड से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी युवक गमछे से मुंह ढके थे। लोगों की भीड़ जुटती देख उक्त युवक फरार हो गए। लोगों का कहना है कि हमला करने वाले युवक बिच्छू गैंग से संबंधित थे। जबकि घायल युवक ने घटना की सूचना तत्काल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी करने के साथ ही पीड़ित युवक को साथ ले गई।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि इस तरह की किसी घटना की सूचना थाने पर नहीं आई है। सूचना आती है और पीड़ित तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें