फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्वालिटी मॉनिटर ने की जांच खामियों पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। स्टेट क्वालिटी मॉनिटर बाबूराम साहू बृहस्पतिवार को मनरेगा के तहत नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में पूरी कराई गई विकास परियोजनाओं की जांच करने पहुंचे। कार्य स्थल पर सीआईबी बोर्ड नहीं मिलने पर नाराजगी दिखाई। क्षेत्र में उनकी गुणवत्ता जांच की चर्चा तेज है।
विज्ञापन

स्टेट क्वालिटी मॉनिटर ब्लॉक मुख्यालय से वर्ष 2023-24 में मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायतों में पूरी कराई गई परियोजनाओं की जांच को पहुंचे। जयराम पट्टी की सीसी रोड, सकरैचा की स्कूल बाउंड्री और कोल्हूगाड़ा के खेल मैदान के गुणवत्ता की जांच की।
जयराम पट्टी की सीसी रोड परियोजना और कोल्हूगाड़ा के खेल मैदान पर सीआईबी बोर्ड गायब मिला, जबकि सकरैचा में सीआईबी बोर्ड तो मिला लेकिन उस पर बाउंड्रीवॉल का क्षेत्रफल और व्यय धनराशि का विवरण अंकित नहीं था। जिस पर संबंधित तकनीकी सहायकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान जयराम पट्टी राम संवारे ओझा, ब्लॉक टीए संजय पांडेय, फूलचंद यादव, विजय कुमार, राजेश कुमार सहित तमाम तकनीकी सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें