फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में झोलाछाप की मौत, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती का रहने वाला था अवधेश, बिड़हर घाट पर करता था इलाज
विज्ञापन

मौत का कारण स्पष्ट नहीं

धनघटा। क्षेत्र के सरयू नदी के बिड़हर घाट पर मंगलवार की सुबह 45 वर्षीय झोलाछाप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के कचनी कुआं गांव निवासी अशोक कुमार विश्वकर्मा (45) बिड़हर घाट पर लोगों को आयुर्वेदिक दवाएं देता था। सोमवार और मंगलवार को वह सरयू नदी के बिड़हर घाट पर बैठकर मरीजों को दवा देता था। पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह नदी में स्नान करने के बाद जब वह मंदिर में बैठकर पूजा कर रहे थे, तो उसी समय वह अचेत होकर गिर गए। वहां मौजूद साधु संत उनको उठाकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी तो वह मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि मृतक अशोक कुमार विश्वकर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस से जुड़े सूत्रों की मानें तो चिकित्सक के देखरेख में मृतक का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके वजह से विसरा जांच के लिए प्रिजर्व कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें