फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्कूल परिसर में निकला अजगर

Sun, 26 Mar 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। परिषदीय विद्यालय लहरी सुअरहा परिसर में शनिवार को अजगर देखकर शिक्षक और विद्यार्थी भयभीत हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद शिक्षको ने सर्प को बाहर निकलवाया। सुरक्षित स्थान पर रखकर वन विभाग टीम के पहुंचने का इंतजार करने लगे। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

विद्यालय में पढ़ाई हो रही थी। उसी दौरान परिसर में अचानक अजगर को देखकर बच्चे और शिक्षक चौंक पड़े। प्रधानाध्यापक संजय भूषण ने इसकी जानकारी वन विभाग के अलावा बीईओ को दी। उसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी लकड़ी के सहारे परिसर से सांप को हटाने में लग गए। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह सांप को बाहर निकलवाया। तब जाकर बच्चों का डर दूर हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें