फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर से लापता महिला का पोखरे में मिला शव

Sat, 25 Mar 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल की रहने वाली दो दिन से लापता महिला का शव शनिवार को अव्वल केवलिया मोहल्ले में स्थित पोखरे में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। परिवार के लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। परिवार के लोगों ने पोखरे में गिर जाने से महिला की डूब कर मौत होने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत के बहवोलिया निवासी 45 वर्षीय शीला पत्नी संजय साहनी 23 मार्च की सुबह आठ बजे अचानक घर से निकलीं और लापता हो गईं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। महिला के पति संजय साहनी ने 24 मार्च को मेंहदावल थाने में पत्नी के लापता होने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार की सुबह अव्वल केवटिलया मोहल्ले में स्थित गंगा सागर पोखरे के पास कुछ लोग घूमने गए थे। उसी दौरान पोखरे में महिला का शव उतराया हुआ देखा। शोर मचाया तो आस-पास के लोग पहुंच गए।
बाद में पीड़ित परिजन भी पहुंचे और सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से पोखरे से शव को बाहर निकलवाया। संजय साहनी ने बताया कि शव उनकी पत्नी शीला का है। वह लापता थीं। संजय ने बताया कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर थीं। गोरखपुर से इलाज कराया जा रहा था। 23 मार्च की सुबह वह अचानक घर से निकलीं और लापता हो गई। महिला के दो बेटे और एक बेटी है। पति मजदूरी करके घर का खर्च चलाते हैं। मां की मौत से बच्चे बिलख रहे थे। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि महिला की पोखरे में डूबने से मौत हुई है। परिजनों ने महिला को मानसिक रूप से कमजोर होना बताया है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद जैसी स्थित होगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें