गुरु तेग बहादुर का शहीदी पर्व धूमधाम से मनाया गया
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद में सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर का शहीदी गुरु पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह अखंड पाठ साहब की समाप्ति के उपरांत लखनऊ से आए भाई प्रीतम सिंह के जत्थों द्वारा गुरु के शबद से भक्तजनों को निहाल कराया गया।
गुरुद्वारा खलीलाबाद के ग्रंथी भाई सोहन सिंह ने गुरु के शबद राजन के राजा महाराजन के राजा सुना कर सभी का मन मोह लिया। अरदास के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
गुरुद्वारा में रामकुमार सिंह, अखिलेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, प्रभाकर त्रिपाठी, सरदार जगबीर सिंह भक्त कबीर गुरुद्वारा के कार सेवा वाले भूरी बाबा बाबी सिंह सतनाम सिंह को गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से सिरोपा से सम्मानित किया गया। गुरु का अटूट लंगर चलता रहा।
उसके बाद गुरु ग्रंथ साहब की शोभायात्रा शुगर मिल से प्रारंभ होकर बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, समय माता मंदिर होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। रास्ते में पंज प्यारे चल रहे थे। उनके आगे-आगे पुष्पों की वर्षा हो रही थी। गुरुद्वारा के संगत गुरु ग्रंथ साहब के आगे झाड़ू लगाकर पानी से सड़क की धुलाई कर रही थी। पंजाब से आई मशहूर गतका पार्टी द्वारा आतिशबाजी तलवारबाजी का अद्भुत कार्यक्रम किया गया। रास्ते में कई संगठनों की ओर से चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज का गुरु पर्व, जिन्होंने धर्म और मानवता के लिए अपना शीश बलिदान दिया। ऐसे महान संत महान आत्मा के बलिदान दिवस पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
बस्ती से आए जगबीर सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी महाराज जिनको हिन्द की चादर कहा गया और देश की संस्कृति बचाने के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी । कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने किया। कार्यक्रम में सरदार प्रितपाल सिंह, जसवीर सिंह, हरिमहेंद्र पाल सिंह, हरभजन सिंह, अमरजीत सिंह, रवनीत सिंह, गगनदीप सिंह, सन्नी सिंह, आशु सिंह, हरप्रीत सिंह, भूपेंद्र पाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, परविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, मदन सिंह, दलजीत सिंह, बीबी बलवंत कौर, परमजीत कौर, जोगिंदर कौर आदि मौजूद रहीं।