फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर कैश खुली रहीं पूर्वांचल बैंक की शाखाएं  

Thu, 12 Jan 2017 11:54 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद पूर्वांचल बैंक कैश की कमी से जूझ रहा है। गुरुवार को बैंक की सभी 51 शाखाएं तो खुली रही, लेकिन कैश की कमी से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। जमा होने वाली धनराशि से ही कुछ उपभोक्ताओं को भुगतान दिया जा सका। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम पर कैश की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


शहर के स्टेट बैंक मुख्य शाखा का एक एटीएम जहां बंद रहा वहीं ग्रामीण क्षेत्र के 16 एटीएम भी बंद रहे, जिससे उपभोक्ताओं को निराशा हाथ लगी।नाथनगर शाखा पर पहुंचे रमेश कुमार ने बताया कि उम्मीद थी कि एटीएम खुलेगा, लेकिन नहीं खुला। ऐसे में अब शहर जाकर कैश निकालेंगे। पीएनबी के खलीलाबाद शाखा प्रबंधक राजेश पांडेय ने कहा कि उनके बैंक के सभी एटीएम अपडेट हैं।

मेंहदावल में लगा एटीएम शाखा के जरिए संचालित होता है, लेकिन अन्य एटीएम आउट सोर्सिंग के जरिए संचालित होते हैं। प्रयास किया जा रहा कि ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम भी ठीक ढंग से संचालित हो। पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक बृज मोहनी ने बताया कि जो गुरुवार को कैश नहीं था, शाखाएं तो खुली रही, लेकिन जमा होने वाली धनराशि से भुगतान दिया गया। शुक्रवार के लिए भी अभी तक कैश की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें