फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनरीक्षण कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयोग ने किया संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुनरीक्षण कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयोग ने किया संशोधन
विज्ञापन

अब जन सामान्य के लिए 22 जनवरी को प्रकाशित होगी मतदाता सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयोग ने संशोधन कर दिया है। इसके तहत 26 दिसंबर 2020 तक नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार करने का कार्य किया जाएगा, जबकि 27 दिसंबर को ड्रॉफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय दिव्या मित्तल ने बताया है कि दावे और आपत्तियों को प्राप्त करने की अवधि 28 दिसंबर से तीन जनवरी 2021 तक एवं दावे और आपत्तियों के निस्तारण की अवधि चार जनवरी 2021 से 11 जनवरी 2021 तक व दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथास्थान समाहित करने की कार्रवाई 12 जनवरी से 21 जनवरी तक की जाएगी। निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी 2021 को किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट दिव्या मित्तल ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार पुनरीक्षण कार्यक्रम को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। उन्होंने पुनरीक्षण कार्यक्रमों के दौरान कोविड-19 के दृष्टिगत अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों का पालन करने के निर्देश दिए। कहा है कि यदि किसी कार्मिक को कोरोना संक्रमण के लक्षण अथवा कोविड पॉजिटिव हो तो इसकी सूचना तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें