फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुखरायां ट्रेन हादसा : घायल प्रवीण की मौत 

Mon, 28 Nov 2016 11:31 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां के पास इंदौर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस के हादसे में घायल संतकबीरनगर जिले के पखुआपार निवासी प्रवीण चौरासिया की गोरखपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार रात मौत हो गई।
विज्ञापन


 रात करीब 10.30 बजे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में उनका शव लाया गया। गौरतलब है कि प्रवीण इंदौर में काम करते थे। 20 नवंबर को वे परिवार संग भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर आ रहे थे। इस दौरान पुखरायां में हुए ट्रेन हादसे में उनकी पत्नी पूनम और साढ़े चार साल के बेटे प्रियांशु की मौत हो गई थी। जबकि प्रवीण घायल हो गए थे। कानपुर में घर के लोगों ने पूनम और प्रियांशु का अंतिम संस्?कार कर दिया था।

 इसके बाद 21 नवंबर को देर शाम घर के लोग उन्हें गोरखपुर ले आए थे। यहां के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार रात में प्रवीण की मौत हो गई। प्रवीण की मौत के बाद घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें