फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महुली में जाम नालियां बारिश में मुहल्लों को डुबोएंगी

Sat, 24 Jun 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महुली के अंसार टोला में जाम नालियॉ।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली कस्बे की जाम नालियां बारिश में मुहल्लों को डुबोएंगी। नालियों से उफना रहा गंदा पानी रिहायशी इलाके की सड़कों पर फैल जाने के चलते बाजार में आने वाले राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण नालियां जाम हैं, जिससे उठ रही दुर्गंध से लोग काफी परेशान है।
विज्ञापन

नाथनगर ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार महुली बाजार के मुहल्लों में जल निकासी की व्यवस्था न होने से नालियां जाम हैं। नाथनगर महुली सड़क से बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित अंसार टोला की स्थिति काफी बदतर है। यहां नालियों में घरों का पानी जमा है। नालियों का पानी सड़कों पर फैलने से राहगीरों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है।
यही हाल पोस्ट आफिस के सामने की सड़क और महुली के दक्षिण चौराहे से झिंगुरापार होते हुए धनघटा तहसील को जोड़ने वाली सड़क का है। यहां भी बारिश में पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। व्यवसायी सुरेंद्र कुमार मद्धेशिया, आजाद गुप्ता, जुनैद, अरशद का कहना है कि घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर जमा हो रहा है। नालियां जाम होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। मुहल्ले में आने जाने वाले लोगों को इस गंदगी से परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने नाली निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

000000000000000000000000
बनते ही टूट गया जल निकासी के लिए बना नाला
महुली बाजार से जल निकासी के लिए चार महीने पहले बना नाला टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों का कहना है कि नाला निर्माण का कार्य पूरा होने से पहले ही जगह-जगह टूट गया। नाले के टूट जाने से जल निकासी की समस्या बरकरार है। हर साल बारिश में मुहल्लों में जल जमाव की स्थिति हो जाती है, लेकिन अब तक जल निकासी की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
00000000000000000000000
महुली कस्बे में जल निकासी की समस्या दूर कराई जाएगी। बीडीओ को निर्देश दिए जाएंगे कि वह मौके की स्थिति की जानकारी जुटाएं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-संत कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें