फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बसपा को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बसपा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय मेें पूर्व विधायक भगवान दास की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की समीक्षा और पार्टी की मजबूती को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं जोन इंचार्ज सुधीर कुमार भारती ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश को देखते हुए सेक्टर से लेकर के बूथ कमेटी को मजबूत करना है। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र को छह जोन में बांटकर संगठन के पदाधिकारी व पूर्व पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि बसपा एक मिशन है, जिसको लेकर पार्टी सुप्रीमो पूरा जीवन संघर्ष करती रहीं हैं। उन्होंने कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बाद प्रदेश में चार बार सरकार बनाने का मौका मिला। 2024 के लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए हम सभी को तैयार रहने की जरूरत है।
बैठक में कल्पनाथ बाबू, केके गौतम, लालचंद निषाद, सुभाष चंद्र गौतम, अवनीश कुमार, जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी, सुरेश चंद्र राव, जब्बार अली, कुलदीप मणि मिश्र, रामवृक्ष, रामकेश राव, राकेश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें