फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम से चकबंदी कराने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के संठी गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग रोकना चाह रहे हैं। इससे गांव के छोटे काश्तकारों में रोष है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव में चकबंदी प्रक्रिया सुचारू रूप से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संठी निवासी दिलीप पांडेय, हरिओम चौहान, सुभाष चौहान, रामवृक्ष यादव, दशरथ, महावीर, उदयराज, अशोक उपाध्याय, नंद किशोर पांडेय, उपेंद्र, राम चरन आदि का कहना है कि उनके गांव में अधिकांश बंजर ग्राम समाज आबादी की जमीनों पर दबंगों का कब्जा है। उक्त लोग गांव में चकबंदी प्रक्रिया को रोकना चाह रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के अधिकांश लोग छोटे काश्तकार हैं, जिससे बड़े काश्तकार चकबंदी संबंधी प्रक्रिया को रोक कर अपना वर्चस्व बनाए रखना चाह रहे हैं। इसी कड़ी में गांव में चकबंदी प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंची टीम के सामने कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने गांव के छोटे काश्तकारों को उपस्थित नहीं होने दिया तथा उन्हें भगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया की नितांत आवश्यकता है, जिससे गांव में सार्वजनिक भूमि का संरक्षण हो सके तथा छोटे काश्तकारों को भी इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें