फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम निपटाए जमीन संबंधी विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शनिवार को सभी थानों पर समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें 36 प्रार्थना पत्र आए और सिर्फ तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हो पाया। शेष 33 प्रार्थना पत्रों को संबंधितों को निस्तारण के लिए दिया गया। कोतवाली में पहुंचे प्रभारी एसपी एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जमीन से संबंधित प्रकरणों को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मिलकर निस्तारित करें। इसमें विशेष रूप से मौके की जांच और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कोतवाली के समाधान दिवस रजिस्टर की जांच की। जिसमें पूर्व के समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं होने से नाराजगी जताई और कोतवाल को निर्देश दिया कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराएं। प्रभारी एसपी ने बताया कि सभी थानों पर कुल 36 प्रकरण आए और तीन प्रकरणों का निस्तारण मौके पर हुआ। शेष को जांच कर निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें