फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बकरीद को लेकर मुसहरा में सतर्क हुआ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। संवेदनशील गांव मुसहरा में बकरीद का पर्व शांतिपूर्वक मनाया जा सके। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक 33 लोगों को शांति भंग का संदिग्ध मानते हुए भारी मुचलके में पाबंद किया है। साथ ही साथ गांव में पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में परंपरा न होने के बावजूद एक पक्ष के जरिये बकरीद का त्योहार मना लेने से दूसरे पक्ष ने जमकर बवाल किया था। एसओ धर्मसिंहवा राकेश कुमार ने बताया कि मुसहरा गांव में शांति व्यवस्था को लेकर 32 लोगों को भारी मुचलके में शांति भंग में पाबंद कर दिया गया है। पर्व से पहले सुरक्षा को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। शांति कमेटी की बैठक की गई। लोगों को पारंपरिक तरीके से पर्व मनाने को बता दिया गया है। पर्व के दिन गांव में आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें