फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां जमीन उपलब्ध नहीं है, वहां की सूची उपलब्ध कराएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन हर घर जल के तहत कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिससे एक-एक कर योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि पेयजल परियोजना को संचालित किए जाने में यदि कहीं भूमि की उपलब्धता अथवा भूमि संबंधी विवाद की समस्या आ रही है तो उसे संबंधित एसडीएम के साथ मिल कर निस्तारित करा लें। जहां जमीन की उपलब्धता मानक के अनुसार नहीं है, उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए तथा पेयजल परियोजना से आच्छादित गांवों में जहां पर भी सड़क तोड़ कर पाइप डाली गई है। उन सड़कों को कार्यदायी संस्था के जरिए तत्काल सही करा दिया जाए, अन्यथा संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ संत कुमार, डीडीओ सुरेश चंद केसरवानी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, पीडी संजय नायक और एसडीएम शैलेश दुबे समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें