फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति व सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस

Sat, 21 Sep 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति, सास-ससुर और ननद पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दुधारा क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में मुस्लिम रीति रिवाज से सद्दाम हुसैन निवासी हटवा लोहरौली बाजार के साथ हुई थी। पति कम दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुर, सास व ननद भी एक लाख रुपये नकद, बाइक, सोने का माला व अंगूठी की डिमांड़ करते हुए ताना बोली बोलने लगी। ससुराली उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिए। प्रताड़ना से तंग होकर मायके आकर मां व पिता को जानकारी दी।
विज्ञापन

27 जनवरी 2024 को मार-पीटकर जानमाल की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन व जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें