फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जरूरतमंद लोगों तक निशुल्क विधिक सेवाएं पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देश पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण के पदेन सचिवों की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार- विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान तालुका स्तर पर विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने, पात्र व जरूरतमंद लोगों तक नि:शुल्क विधिक सेवाएं पहुंचाने, प्री-लिटिगेशन मामलों के अधिकतम निस्तारण, लोक अदालतों की सफलता सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विधिक साक्षरता कार्यक्रमों को गति देने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तर पर कम्यूनिटी मीडियेटर चिह्नित करने तथा आगामी विशेष अभियानों, विधिक जागरूकता शिविरों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विधिक साक्षरता कार्यक्रम तथा कमजोर वंचित वर्गों तक विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। सभी पदेन सचिवों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

सभी पदेन सचिवों ने जनसामान्य को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार धनघटा राजेश मिश्रा,तहसीलदार मेंहदावल प्रियंका, नायब तहसीलदार खलीलाबाद प्रेम नारायण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें