फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं

Mon, 03 Dec 2018 12:04 AM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
भाजपा की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के कर्री में रविवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने भाजपा की कमल संदेश पद यात्रा की अगुवाई की। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।  
 वित्त राज्य मंत्री ने घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लाभार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, जनधन, उज्ज्वला योजना के जरिए लोगों को लाभ दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि यह पदयात्रा एक दिसंबर से शुरू हुई है। 15 दिसंबर तक चलेगी। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के कार्यक्रमों को पहुंचाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कन्नौजिया, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, अर्जुन राय मौजूद रहे।उधर, मेंहदावल क्षेत्र में सांसद शरद त्रिपाठी के नेतृत्व में कमल पदयात्रा निकाली। यह पद यात्रा विधानसभा क्षेत्र के ढोंड़, कुसौना कला, थरौली, हरपुर, बरईपुर में निकाली गई।  इस दौरान सांसद ने कहा कि गांधी जी का संदेश था कि स्वराज की स्थापना हो और समाज के अंतिम पायदान तक सभी लोगों को सुविधाएं मिले। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के सभी वर्गों के साथ ही वंचित को समाज की मुख्यधारा में लाने का कार्य कर रहे हैं। सबका साथ-सबका विकास के तहत सभी को सुविधाएं प्रदान की जा रही है। पदयात्रा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूपेंद्र त्रिपाठी, अविनाश सिंह बुलबुल, दयाराम, देवेंद्र बहादुर सिंह, अमित पाठक, बृजनंदन पाठक, इंद्रसेन सिंह, आशीष त्रिपाठी, राकेश कुमार मौर्य, महेंद्र दुबे आदि शामिल रहे।  इसी क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी के नेतृत्व में शहर के स्टेशन पुरवा, तितौवा में पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताकर लोगों को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। युवाओं को रोजगार और स्वावलंबी बनाने के लिए बैंकों से कम रेट पर लोन, किसानों के लिए 70 प्रतिशत सब्सिड़ी देकर सोलर पंप उपलब्ध कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें