- सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बूथ प्रभारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा/ मेंहदावल। सांथा बीआरसी सभागार में शनिवार को बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट बीईओ मेंहदावल ज्ञानचंद मिश्र ने मतदेय स्थलों के प्रभारियों और बीएलओ के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने बूथ पर मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं को उपलब्ध कराने पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व मतदान और मतदाता दोनों सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। ऐसे में मतदान के लिए मतदेय स्थल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। ताकि मतदान करने के लिए मतदाताओं को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप और रेलिंग रहे। सभी बीएलओ मतदाताओं तक उनकी वोटर पर्ची अनिवार्य रूप से पहुंचा दें। रसोइयों को पहचान पत्र उपलब्ध करा दिया जाए और उनके मोबाइल नंबर स्कूल पर अवश्य उपलब्ध कराया जाए, जिससे बूथ पर पहुंचे वाले मतदान कर्मियों को उपलब्ध सुविधाएं आसानी से मिलें।
बूथ पर साफ-सफाई, पर्याप्त फर्नीचर, पंखा और लाइट के साथ थ्री-पिन सॉकेट के साथ शौचालय क्रियाशील रहे। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर हैंडपंप और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। भीषण गर्मी के मौसम में जल की उपलब्धता अवश्य होनी चाहिए।
इस अवसर पर डबरा, पसाईं, लेदवा श्रीपाल, महलां, बनेथू, कमजोरी, धोबहां, झुड़िया, सांथां, परसिया के प्राथमिक स्कूलों पर स्थित 15 मतदेय स्थल के प्रभारी और बीएलओ मौजूद रहे। इस दौरान मोहम्मद मोहसिन, अनुसूइया देवी, दीपचंद चौहान, सुनीता देवी, अब्दुल कलाम, अश्विनी कुमार, सलोनी मौर्य, वंदना आदि मौजूद रहीं।