फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंदिर का मरम्मत कार्य रोकने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। महुली क्षेत्र के बंधूपुर में काली माता मंदिर की मरम्मत का कार्य कुछ लोग नहीं होने दे रहे हैं, जिससे गांव के लोग आक्रोशित हैं। लोजपा के जिलाध्यक्ष लालचंद दुसाध ने बताया कि बंधूपुर गांव में स्थित काली मंदिर जर्जर हो गई है। यहां गांव के लोग वर्षों से पूजा-पाठ कर रहे हैं। शादी पर लोग इसी मंदिर से पूजा करने के बाद शुभ कार्यों की शुरुआत करते हैं। कुछ असामाजिक तत्व मंदिर की जमीन को अपना बताकर मरम्मत कार्य करने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन

इसके संबंध में गांव की महिलाओं ने तहसील समाधान दिवस में शिकायत भी की। रीमा दुसाध, क्रांति देवी, प्रेमिका, चंदा देवी, नीलम शर्मा, सावित्री शर्मा, गीता, गायत्री, कवलपति शर्मा, परमशीला, उर्मिला ने बताया कि गांव का एक परिवार लोगों को पूजा करने से रोकने की कोशिश कर रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें