फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लचर बिजली आपूर्ति के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा की बिजली आपूर्ति का फीडर बदलने पर बेहतरी की बजाय और बदतर हो गई है। इसके बाद लोग सड़क पर उतर आए और फिर से वही पुरानी बिजली आपूर्ति को बहाल करने की मांग करने लगे। बार-बार ट्रिपिंग और फाल्ट से तीन दिनों से पूरी रात बिजली गायब रह रही थी।
सोमवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया और लोग विरोध करने सड़क पर उतर गए। बिजलीकर्मियों ने दोबारा खेसरहा फीडर से कनेक्शन जोड़ते हुए आपूर्ति बहाल की। बताते दें कि नगर पंचायत धर्मसिंहवा की बिजली आपूर्ति पिछले शुक्रवार को बौरव्यास फीडर से जोड़ दी गई थी।
विज्ञापन

लोगों को विश्वास था कि नगर पंचायत के लिए बनाए गए नए अलग फीडर से बेहतर आपूर्ति मिलने लगेगी, जिसे लोग काफी दिनों से मांग भी कर रहे थे। इस नई लाइन से जुड़ते ही धर्मसिंहवा सहित अन्य स्थानों की बिजली की आपूर्ति बेहतर होने के बजाय काफी खराब हो गई।
लगातार तीन दिन से रात में तार गिर जाना ट्रिप कर जाना और फाल्ट के चलते पूरी रात बिजली गायब रहने लगी। विवश होकर उपभोक्ता सोमवार को विरोध करने के लिए सड़क पर उतर आए। रविवार की रात विरोध को देखते हुए तीसरे दिन ही बिजली कर्मियों ने बौरव्यास फीडर से जोड़े गए कनेक्शन को काटकर दोबारा सिद्धार्थनगर के खेसरहा फीडर से जोड़ दी।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक प्रदीप वर्मा, पुरुषोत्तम पांडेय, राम सुभग, राजू चौधरी सहित अन्य लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के लिए बनाई गई लाइन व फीडर में अभी बहुत कुछ कमियां है जिसे सुधार करने के बाद ही जोड़ा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें