फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शव लेकर थाने पहुंचे, प्रदर्शन कर धारा बढ़ाने की मांग की

Wed, 20 Dec 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया बाजार/धनघटा। क्षेत्र के बंडा बाजार में सोमवार को कुछ लोगाें ने एक किशोर की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद किशोर की मंगलवार की रात इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। किशोर के शव पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर धनघटा थाने पर पहुंच गए। वहां शव रखकर प्रदर्शन करने लगे और आरोपियों पर दर्ज केस में धारा बढ़ाने की मांग करने लगे। इसके बाद थाने पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
मुठई खुर्द निवासी राज कुमार ने बताया कि बंडा बाजार के पास कुछ लोगाें ने बेटे शिवम 17 वर्ष की पिटाई की थी। इसका वीडियो भी है। उसमें आरोपी शिवम को मार भी रहे हैं। उसके बाद भी पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। जब तक आरोपियों पर हत्या समेत अन्य धारा नहीं लगाई जाती है, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके बाद पुलिस ने काफी समझाया-बुझाया, लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों पर धारा बढ़ा दी गई है। पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद लोग माने और शव को वापस ले गए तथा अंतिम संस्कार किया। एक घंटा तक थाने में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें