मजदूरी न मिलने पर मजदूरों ने किया प्रदर्शन
रोसया बाजार/संतकबीरनगर। विकास खंड पौली में शुक्रवार को ग्राम पंचायत मड़पौना में मनरेगा मजदूरों ने बकाया मजदूरी न मिलने पर ब्लॉक परिसर में बीडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे बीडीओ ने जल्द से जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
मड़पौना के मनरेगा मजदूर राजमति, इसरौता, सोना देवी, कलावती, शांति देवी, फूलमती, बिंदु, मनभवता, मालती आदि का कहना है कि उन्होंने अप्रैल माह में मनरेगा में कार्य किया था, लेकिन मजदूरी खाते में नहीं आई। बीडीओ महाबीर सिंह ने जल्द से जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया, तब मनरेगा मजदूर लौट गए।