फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की बदहाली पर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
सेमरियावां- पिपरा प्रथम मार्ग की बदहाली को लेकर लोगों ने प्रर्दशन किया।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सड़क की बदहाली पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

सेमरियावां-पिपरा मार्ग की मरम्मत हुई सड़क एक हफ्ते में उखड़ गई
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग को जोड़ने वाले सेमरियावां-पिपरा प्रथम मार्ग की बदहाली को लेकर लोगों ने पिपरा गोविंद चौराहे पर प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन

पिपरा गोविंद गांव के मसीहुद्दीन, इसरार अहमद, मोहम्मद असलम, राजेंद्र प्रसाद अलाउद्दीन, रिजवान अहमद, टीपू लाल, इरफान अहमद, उमाशंकर पांडेय ने कहा कि यह लगभग 12 किलोमीटर पक्की सड़क है। सड़क पूरी तरह से जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। दो साल पहले इस मार्ग की मरम्मत हुई, लेकिन सड़क मरम्मत के एक सप्ताह में ही उखड़ गई। दो साल से सड़क बदहाल है। पैदल चलना दूभर हो गया है। इस मार्ग से कोहरियावां, देेेेवरिया नासिर, पिपरा गोविंद, कड़जा, परसोहिया, रक्सा देवई, केशवापुर, गुनवाखोर, बरगदवा कला, भंगुरी, गुनवाखोर, बेलवा सेंगर आदि गांवों के लोग इसी मार्ग से सेमरियावां बाजार करने आते-जाते हैं। इस मार्ग पर डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज भी है। यह मार्ग आगे जाकर दुर्गजोत-रुधौली मार्ग को जोड़ता है। लोगों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों एवं अन्य जिम्मेदारों से उक्त मार्ग के निर्माण की मांग की गई लेकिन अभी तक किसी ने इस महत्वपूर्ण समस्या के निदान के कोशिश नहीं की। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी राजेश निगम ने बताया कि पीएमजेएसवाई मार्ग है। मार्ग की बदहाली की जानकारी है। जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें