फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा ध्ारना

Wed, 17 Jan 2018 11:21 PM IST
santkabirnagar
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। संवर्ग ग्रेड वेतन मान सहित कई अन्य मांगों को लेकर राजस्व संग्रह अमीन संघ का प्रदर्शन दूसरे दिन बुधवार को भी खलीलाबाद तहसील कार्यालय पर जारी रहा। अमीनों ने उत्पीड़न रोके जाने की मांग की। अमीन संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार शुक्ल ने कहा कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिए जाने संबंधी व्यवस्था नियमावली में किया जाए। वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोका जाए। पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय पदोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए। संवर्ग की पदोन्नतीय व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक हो और नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता स्वीकृत किया जाए। संवर्ग का पद नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह धरना तीन दिनों तक चलेगा। अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मदन प्रताप पांडेय, शिव कुुमार वर्मा, संत कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार सिंह, सुग्रीव कुमार चौधरी, ब्रह्मदेव मौर्य, किशुन गुप्त, राम सुरेश गुप्त, राधेश्याम, रामअजोर, मोहन मुरारी, रामसुरेश, अनिल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें