फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती, महंगाई और किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र की विभिन्न जनहित की समस्याओं को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धनघटा तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा के धनघटा विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव के नेतृत्व में जुटे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र एसडीएम धनघटा को सौंपा। साथ ही चेताया कि अगर जनता की जायज मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में सपा कार्यकर्ताओं ने विकास खंड पौली में 10 वर्षों से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने कहा कि करोड़ों की लागत से बना अस्पताल प्रशासन की उदासीनता के कारण धूल फांक रहा है। क्षेत्र की जनता इलाज के लिए भटक रही है। इसे तत्काल चालू कर ओपीडी और स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जाएं। इसके अलावा बिना किसी तय शेड्यूल के हो रही अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने, घरेलू गैस व ईंधन की बेतहाशा बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने तथा निजी कार्य के लिए अपने ही खेत से मिट्टी ले जाने पर किसानों के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न, मुकदमों व ट्रैक्टर सीज करने की कार्रवाई को तुरंत बंद करने की मांग की गई।
साथ ही छात्रों के भविष्य का हवाला देते हुए नीट पेपर लीक मामले पर भी रोक लगाने व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई।
इस दौरान श्याम सुंदर चौहान, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, लाल बहादुर यादव, जिला सचिव श्रीलाल यादव, जिला सचिव जफरुद्दीन उर्फ मुन्ना, हैदर अहमद, सूबेदार सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें