फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाग में जबरदस्ती रास्ता बनाने का विरोध, डीएम से शिकायत

Wed, 25 Sep 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बखिरा। क्षेत्र के अतरी गांव में कुछ लोगों का एक बाग है। इसी बाग से होकर ग्राम प्रधान जबरदस्ती सार्वजनिक रास्ता बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मेंहदावल विधायक ने भी आम सहमति की बात कही थी। बावजूद इसके ग्राम प्रधान जबरदस्ती रास्ता बनाने पर अड़े हैं। बाग मालिकानों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


परमात्मा पांडेय, रामशरन पांडेय, रामकुमार पांडेय ने जिलाधिकारी से शिकायत किया कि अतरी गांव में स्थित एक बाग में कई साझीदार हैं। ग्राम प्रधान समदा इस बाग से होकर जबरदस्ती पांच मीटर का रास्ता निकालने के प्रयास में हैं। मना करने पर लड़ाई-झगड़ा व मारपीट पर आमादा हैं। दो माह पूर्व भी ग्राम प्रधान बाग से होकर रास्ता बनवा रहे थे। तब मेंहदावल विधायक भी मौके पर आकर आपस में बातचीत करके आम सहमति बनाने का प्रयास किए थे, लेकिन बात नहीं बनी। कुछ दिन बाद दोबारा ग्राम प्रधान समदा गांव के कुछ लोगों को साथ में लेकर रास्ता बनवा रहे थे। घटना से डायल 112 को सूचित करने पर मामला शांत हुआ। इसी बात की वजह से ग्राम प्रधान के सहयोगी उन लोगों से खार खाए हुए हैं। शिकयतकर्ताओं ने डीएम से बाग मालिकान के रक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें