फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदेय प्रमाणपत्र का काउंटर बंद होने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
सांथा ब्लाक परिसर में जिला पंचायत अदेयता प्रमाण पत्र का काउटंर बंद होन पर हंगामा करते लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अदेय प्रमाणपत्र का काउंटर बंद होने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

सांथा ब्लॉक में काउंटर खुलने के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। बृहस्पतिवार को सांथा ब्लॉक मुख्यालय पर जिला पंचायत का अदेय प्रमाणपत्र का काउंटर बंद रहने से गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की जानकारी बीडीओ और एसडीएम को होने पर तत्काल काउंटर खोला गया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल अब बज चुका है। चुनाव लड़ने वाले लोग ब्लॉकों पर लाइन लगाकर फार्म खरीद रहे हैं। समय बिल्कुल नजदीक है, जिसके लिए अदेय प्रमाणपत्र की भी आवश्यकता पड़ रही है, लेकिन जिला पंचायत के अदेय प्रमाणपत्र सांथा का काउंटर दोपहर तक नहीं खुला। इससे लोग परेशान होकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिए। दोपहर बाद मामले की जानकारी एसडीएम अजय कुमार तिवारी तथा बीडीओ सौरभ पांडेय को हुई तो उनके द्वारा मामले का पता किया गया। इसके बाद काउंटर दोपहर बाद खोला गया, तब जाकर उम्मीदवारों का अदेयता प्रमाणपत्र बनना शुरू हुआ। प्रदर्शन में जितेंद्र कुमार, रमेश कुमार, राजू कुमार, इरशाद अहमद, अब्दुल खालिक, सुहेल अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें