फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समूह सखी से गाली-गलौज के विरोध में धरना

Mon, 30 Dec 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर/सांथा। क्षेत्र के गनवरिया में जीरो पावर्टी सर्वे के दौरान समूह सखी के साथ गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया था। जिसकी शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। उक्त मामले में कार्रवाई न होने से नाराज समूह की महिलाओं ने ब्लाॅक मुख्यालय सांथा पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सविता पत्नी इंद्रेश निवासी गनवरिया सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जीरो पावर्टी सर्वे का काम अपने ग्राम पंचायत में कर रही थी।
उन्होंने बताया कि इसी बीच गांव के ही एक व्यक्ति अपने लोगों का फोटो खींचने का दबाव बना रहे थे। जिसे मना करने पर गाली गलौज करने लगे।
जिसके बाद वहां से ब्लाॅक कार्यालय पर चली आई वहां भी पहुंच कर गाली देने लगे तथा जान से मारने की धमकी देने लगे।
उक्त मामले की शिकायत बेलहर थाने पर की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे नाराज समूह की सखियों ने ब्लाॅक मुख्यालय पर धरने पर बैठ गईं और दो घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन किया। जिसकी सूचना बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय ने एसओ बेलहर को दी। थोड़ी देर बाद एसओ नंदू गौतम ब्लाॅक पर पहुंच गए महिलाओं को समझाते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया।
इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष ममता मिश्र, रेखा देवी, नूतन उपाध्याय, सविता, खुशबू मिश्र, अनीता देवी, पानमती, मीरा, प्रभावती, निर्मला, शीला, राबिया खातून, रमावती, गिरजा देवी, मंजू, विनिमा उपाध्याय, कुसुम शुक्ला आदि मौजूद रहीं।स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें