फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाथनगर-पीड़िया मार्ग का होगा चौड़ीकरण, भेजा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के नाथनगर से सुकरौली होते हुए पीड़िया मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की कवायद शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए 35 करोड़ 74 लाख 43 हजार रुपये का आगणन तैयार कर शासन की स्वीकृति के लिए भेजा है।
विज्ञापन

स्वीकृति मिलने के बाद करीब 15.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही बिजली की लाइनों की शिफ्टिंग और पेड़ों की कटाई का कार्य भी प्रस्तावित है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रमुख अन्य पिछड़ा मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजना के तहत यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। वर्तमान में मार्ग की हालत बेहद खराब है और जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के विनोद कुमार, राधेश्याम आदि ने बताया कि लंबे समय से सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से नाथनगर से सुकरौली और पीड़िया की ओर आवागमन सुगम होगा। साथ ही गोरखपुर की ओर जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने तक मार्ग के अनुरक्षण पर करीब 81 लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है।


टीचर्स कॉलोनी में 40 लाख से बनेगी सीसी रोड
संतकबीरनगर। शहर की टीचर्स कॉलोनी जाने वाली जर्जर सड़क का अब कायाकल्प होगा। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने मार्ग को सीसी रोड में तब्दील करने का काम शुरू करा दिया है। सड़क निर्माण पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

नाथनगर से सुकरौली होते हुए पीड़िया मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए आगणन तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन स्तर से जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति के बाद कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

आरके पांडेय, अधिशाषी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें