फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बोर्ड की बैठक में 15 करोड़ के कार्यों का प्रस्ताव पारित

Thu, 22 Feb 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नगर पंचायत धर्मसिंहवा में बोर्ड की बैठक को संबो​धित करते अध्यक्ष।
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के बोर्ड की बैठक बुधवार को चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में अस्थायी कार्यालय बढ़या में आयोजित की गई। बैठक में 15 करोड़ के परियोजनाओं का प्रस्ताव आम समिति से पारित किया गया। कार्यों के क्रियान्वयन के लिए अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष को अधिकृत स्वीकृति भी सभासदों ने दे दी।
विज्ञापन


नगर पंचायत धर्मसिंहवा के बोर्ड की बैठक आखिरकार बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बोर्ड की बैठक नहीं होने के कारण सभासद शशि कपूर राय के नेतृत्व में तमाम सभासदों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शिकायत की। बैठक न कराए जाने की स्थिति में भूख हड़ताल की भी चेतावनी दी थी। पिछले 17 फरवरी को विधायक अनिल त्रिपाठी की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक कराई गई थी। जिसमें आम सहमति नहीं बन सकी थी। जिसके कारण हंगामा भी हो गया था। इस दरमियान अधिशासी अधिकारी ने बैठक को रद्द कर दुबारा बैठक कराए जाने का आश्वासन दिया था।
बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष वसीउद्दीन व अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित कार्य योजना पर भी सभासदों ने सहमति दी है। साथ ही साथ भविष्य के कार्य योजना को स्वीकृत कराने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को लिखित में अधिकृत पत्र हस्ताक्षरित सभासदों ने दिया है। बताया कि भविष्य में नगर पंचायत के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं उत्पन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें