फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो करोड़ से मेंहदावल क्षेत्र का होगा विकास

Thu, 28 Dec 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्य योजना पारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। विकास खंड के सभागार में बृहस्पतिवार को ब्लाॅक प्रमुख पुष्पा त्रिपाठी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में विकास की कार्य योजना बनाई गई। बतौर मुख्य मुख्य अतिथि विधायक अनिल त्रिपाठी व सांसद प्रतिनिधि जय प्रकाश निषाद मौजूद रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने गांव के विकास का खाका रखा। इस दौरान दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया।

बैठक की शुरुआत बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य ने बैठक का एजेंडा पढ़कर किया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसकी वजह से गांव भी शहर की तरह चकाचक हो रहे हैं। हर गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराया जाना सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान सुनिश्चित करें। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए सभी आगे आएं। साथ ही किसानों व आमजन को होने वाली समस्याओं को दूर कराया जाए।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि जय प्रकाश निषाद ने विकास कार्यों को बेहतर तरीके से कराने पर जोर देते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ दिलवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

बीडीओ ने स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास तथा राज्य वित्त योजना पर चर्चा की। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि, बसंत तिवारी, सूरज तिवारी धतूरा, इंग्लेश दूबे, इन्द्रसेन सिंह, दुर्गेश निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें