फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फर्जी वसीयतनामा कराने वाले चार चचेरे भाइयों समेत सात पर केस दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सीजेएम मीनाक्षी सोनकर ने फर्जी वसीयतनामा लिखाने के आरोप में चार चचेरे भाइयों समेत सात नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया।
अधिवक्ता आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बनियाबारी निवासी आशीष कुमार पांडेय ने कोर्ट में तहरीर दी। इसमें कहा कि अमित कुमार पांडेय, नवीन कुमार पांडेय, अभिषेक पांडेय, अरुण पांडेय चचेरे भाई हैं। आरोप है कि चारों ने पीड़ित के बड़े पिता मोखन प्रसाद पांडेय की संपत्ति का 15 दिसंबर 2021 को रजिस्ट्री कार्यालय में फर्जी तरीके से हस्ताक्षर व अंगूठा लगाकर वसीयतनामा करा लिया। इस फर्जीवाड़े में नंद किशोर त्रिपाठी, मेंहदी हसन निवासी पैलीखास ने गवाही की और त्रिभुवन नाथ भी सहयोगी रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि मृतक मोखन प्रसाद पांडेय का हस्ताक्षर व अंगूठा छाप निशान नहीं है, बल्कि आरोपियों के जरिये साजिश व एक राय होकर फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिया। आरोप है कि मृतक मोखन प्रसाद पांडेय के पैन कार्ड, पंजीकृत वसीयत नामा, रजिस्टर्ड दस्तावेज चेक पर हस्ताक्षर भिन्न है। उक्त के संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी को जरिये रजिस्ट्री सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

कोर्ट ने सात नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही अविलंब आख्या भी प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें