फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधूरी परियोजनाओं के पूरा होने का इंतजार

Sun, 21 Jan 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बालु शासन के पास अभी अधूरा पड़ा पुल।संवाद,
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

विकास की अधूरी खुशी, बालू शासन पुल अभी अधूरा
अंडरग्राउंड नाला निर्माण में तोड़ी गई सड़क नहीं बनी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में विकास की खुशी अभी अधूरी है। कई परियोजनाओं पर कार्य हो रहे हैं। इसमें से कई के पूर्ण होने का समय बीत चुका है। कार्य अभी अधूरे हैं। समय माता मंदिर से बरदहिया तक अंडरग्राउंड नाला निर्माण के लिए खोदी गई सड़क नहीं बन सकी है तो मुखलिसपुर अंडरपास का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका है। बालू शासन पुल का कार्य भी अधूरा है। इसे दिसंबर में ही पूरा होना था। ये अधूरी परियोजनाएं लोगों का दर्द बढ़ा रही हैं।
शहर के समय माता मंदिर से बरदहिया बाजार तक जल निकासी के लिए अंडरग्राउंड नाला का निर्माण कराया गया है। नाले का कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन नाला निर्माण के दौरान तोड़ी गई सड़क का कार्य अब भी अधूरा पड़ा है। हालांकि, पालिका प्रशासन ने दावा किया है कि सड़क निर्माण को जल्द पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन


बालू शासन पुल का निर्माण कार्य अधूरा
मेंहदावल-बखिरा मार्ग पर बालू शासन के पास पुराना पुल काफी संकरा है। इसके साथ ही यह पुल जर्जर हो चुका है। इसको लेकर प्रशासन ने नया पुल बनाने का प्रस्ताव दिया, जिस पर काम हो रहा है। यह कार्य दिसंबर माह में पूर्ण हो जाना था, लेकिन अब भी कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। इसके कारण लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। यहां के निवासी सुनील कुमार, आदित्य कुमार ने बताया कि नया पुल बनने से यात्रा सुगम होगी, लेकिन अब तक पुल का निर्माण पूर्ण न होने से परेशानी बनी हुई है।

मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास अधूरा
शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि लोगों को आने-जाने में समस्या न झेलनी पड़े। लेकिन, अब तक अंडरपास पूर्ण नहीं हो सका है। अंडरपास का अप्रोच मार्ग नहीं बन सका है। इसमें नगर पालिका का नाला बाधा बना हुआ है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने नगर पालिका को दो बार पत्र लिखा, लेकिन इस दिशा में कदम नहीं उठाया गया। अंडरपास का कार्य पूर्ण न होने के कारण शहर दो हिस्सों में बंटा हुआ है। आसपास के दुकानदारों की रोजी-रोटी प्रभावित है। अंडरपास संघर्ष समिति के संयोजक महेश जायसवाल ने कहा कि अंडरपास निर्माण अधूरा रहने से परेशानी हो रही है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि जल्द ही निर्माण की बाधा दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बिजली के खंभे नहीं हटे, लोग परेशान
शहर के मुखलिसपुर तिराहे से शुगर मिल तक की सड़क का चौड़ीकरण हुआ है। इसके कारण कई बिजली के पोल सड़क पर आ गए हैं। इन पोल को हटाने की योजना है, लेकिन अब तक पोल नहीं हटाए गए हैं। इसके कारण आने-जाने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कोट
जो भी परियोजनाएं अधूरी हैं, उनकी नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। संबंधित को निर्देश दिए गए हैं कि परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं।
-महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें