फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फरेंदा की टीम ने 90 रन से जीता मैच

Sun, 21 Jan 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन


मेंहदावल के मिश्रौलिया मिश्र में आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। ब्लॉक के मिश्रौलिया मिश्र ग्राम पंचायत के राजस्व गांव मईला में तीन दिवसीय नव युवक क्रिकेट क्लब की ओर से कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ शनिवार को हुआ। उद्घाटन मैच में फरेंदा ने बघौली को 90 रन से हरा दिया।

क्रिकेट मैच बारह-बारह ओवरों का खेला गया। इसमें फरेंदा की टीम ने निर्धारित ओवर में 185 रन बनाए। टीम के अतुल ने सर्वाधिक 107 रन की पारी खेली। इसके जवाब में बघौली की टीम मात्र 95 रन ही बनाकर आलआउट हो गई। इस तरह से फरेंदा की टीम 90 रनों से विजेता रही।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ सपा नेता जयराम पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि कछार क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराना एक पुनीत कार्य है। इससे यहां के खिलाड़ियों की प्रतिभा का पता चलेगा तथा जिला व मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकेंगे।
विज्ञापन

अतुल को ग्राम प्रधान शैलेंद्र यादव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अनुपम मिश्र, गिरजेश त्रिपाठी, संदीप यादव, शैलेंद्र यादव, पिंटू निषाद, बृजेश कुमार, संजय गौंड़, विजय प्रकाश, काजू यादव, हजरत अली, अच्छेलाल, विकास कुमार, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें