राज्य कर्मचारी घोषित करने और घोषणा न होने तक 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को परियोजना कार्यालयों पर धरना दिया। इस दौरान कई स्थानों पर निदेशक बाल विकास पुष्टाहार का पुतला भी जलाया गया।
खलीलाबाद में परियोजना कार्यालय पर पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने धरना दिया। इस दौरान प्रतिमा उपाध्याय, मेनका, सुधा त्रिपाठी, मिथिलेश, आरती, राधा, कुसुम, ज्ञानमति, शहिदा खातून, प्रमिला, सबरी देवी, नीतू जायसवाल, आरती गुप्ता, बसंती देवी, नीरज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बाल विकास परियोजना कार्यालय हैंसर बाजार और पौली पर एकत्रित होकर बाल विकास पुष्टाहार परियोजना के निदेशक का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बाल विकास विभाग में कार्य करने वाली अधिकतर महिलाएं गरीब परिवार से हैं। आंगनबाडी कार्यकर्ता कम मानदेय पर आखिर कब तक काम करती रहेंगी, इस पर सरकार को गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए, लेकिन सरकार हमारी मांगों को अनसुना कर रही है। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान विमला चौधरी, रेहाना खातून, गरिमा सिंह, सरिता चौधरी, निरुपमा मिश्रा आदि लोग मौजूद रही।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बेलहर ब्लॉक में धरने और पुतला जलाने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मांडवी मिश्रा, बनारसी, प्रेमा देवी, प्रविंद सिंह, मालती देवी, किरन देवी, चंद्रकला देवी, माया देवी, सत्यावती, मंजू पांडेय ,अनिता गौड, शेष कुमारी, प्रेमशीला, कमलावती देवी ,किरन देवी, पूनम, गुड़िया आदि मौजूद रही।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लाक मुख्यालय के परिसर में स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष रानी देवी के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना निदेशक आनंद कुमार सिंह का पुतला जलाया। इस दौरान जयराम पांडेय, बीना श्रीवास्तव, नीलम पांडेय, सुमित्रा पांडेेय, उषा चौधरी, शिवमति, उमा मिश्रा, माया वर्मा, सुशीला चौधरी, रीता राय, कृष्णावती, चंद्रकला, गीता देवी, कमलावती आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।