फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कबीर चौरा परिसर के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

भारत सरकार के पर्यटन अधिकारी पहुंचे मगहर, कार्यदाई संस्था को दिए आवश्यक निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीर चौरा परिसर में पर्यटकों को आकर्षित करने व कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा वाप्कोस कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से 20 प्रोजेक्टों पर विकास के कार्य कराये जा रहे हैं। इन सब विकास कार्यों का जायजा लेने के लिये भारत सरकार पर्यटन विभाग के प्रोजेक्ट अधिकारी स्निग्ध झा बुधवार को कबीर स्थली पहुंचे। उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति देखी और कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

सूफी संत कबीर की निर्वाण स्थली होने के कारण मगहर विश्व में जाना जाता है। देश ही नहीं पूरे विश्व में सूफी संत कबीर के अनुयायी हैं। यहां पर विदेश के साथ ही देश, प्रदेश से कबीर पंथी साधू, अनुयायी व पर्यटक आते रहते हैं। ऐसे में कबीर दर्शन को आने वाले लोगों के लिये पर्यटन विभाग द्वारा कबीर चौरा परिसर में विकास कार्य कराया जा रहा है ताकि यह स्थली पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र बन सके। इसी सिलसिले में भारत सरकार पर्यटन विभाग के प्रोजेक्ट अधिकारी स्निग्ध झा ने विकास कार्यों में हो रहे पार्क का सुंदरीकरण, आमी घाट का सुंदरीकरण, कैफिटेरिया, शौचालय, बाउंड्रीवाल, कलरफुल फोकस लाइट, सोलर लाइट, साउंड एंड लाइट शो, व्याख्यान/प्रदर्शनी, 10 दुकानें, कबीर तलैया घाट, घास के मैदान व पथ, म्यूजिकल फौवारा आदि प्रोजेक्टों पर हो रहे कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्वदेश दर्शन के अंतर्गत पुरातात्विक महत्व के स्थानों के विकास के लिये पर्यटन विभाग भारत सरकार द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी के तहत कबीर स्थली का विकास भी कराया जा रहा है ताकि पर्यटकों को इस तरफ आकर्षित किया जा सके। सभी 20 प्रोजेक्ट्स मार्च 2020 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। इसके बाद इसे पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश को सौंप दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष राणा, सौरभ कुमार यादव, पैराडाइज कंपनी के यशवंत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें