फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 24 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी का इंतजार

Wed, 08 Feb 2023 08:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नगरपालिका द्वारा शहर के बरदहिया में बनवाया गया पानी की टंकी।संवाद
विज्ञापन
अधर में लटकी शहरवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने की योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सीमा विस्तार के बाद हर घर तक पानी पहुुुंचाने के लिए बनी पेयजल योजना अधर में लटकी हुई है। इसकी वजह से शहर के आधे हिस्से में जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं हो पाई है। लोग हैंडपंप से काम चला रहे हैं।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में कुल 25 वार्ड हैं। इसमें करीब एक लाख की आबादी रहती है। जल निगम ने करीब ढाई साल पहले नगर पालिका के सभी वार्डों में जलापूर्ति के लिए 24 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसमें छह नए नलकूप बनाने की योजना थी। चार उच्च स्तरीय जलाशय बनाए जाने थे। लोगों के घरों पानी की आपूर्ति के लिए करीब 100 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन यह योजना फाइलों में ही रह गई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की व्यवस्था के मुताबिक शहर में एक ओवर हेडटैंक बना हुआ है। इसके माध्यम से शहर में जलापूर्ति की जा रही है। नगर पालिका के सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्रों सहित नई बस्तियों में जलापूर्ति के इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

शहर के निवासी राकेश पांडेय, संतोष कुमार, मनोज कुमार आदि ने बताया कि पेयजल की व्यवस्था काफी पुरानी है। अब नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की सीमा का विस्तार हो चुका है और आबादी भी बढ़ गई है। ऐसे में समूचे क्षेत्र में जलापूर्ति न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय जायसवाल का कहना है कि पूर्व में पेयजल की योजना बनाकर शासन को भेजा गया था, लेकिन अब तक इसकी मंजूरी नहीं मिली है। आने वाले दिनों में इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें